Madhubani News: मारपीट व तोड़फोड़ मामले में प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: हरलाखी। खिरहर थाना क्षेत्र के सेम्हली गांव में एक परिवार के साथ मारपीट व तोड़फोड़ किये जाने के मामले में पीड़ित गृहस्वामी मो अफजल नदाफ ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार गत 21 अक्टूबर की शाम पीड़ित परिवार सभी अपने घर मे थे। करीब छह बजे गांव के ही मो सददाम, मो अतिफुल व मो अफसर सहित अन्य लोग आकर गालीगलौज करने लगे। पीड़ित पक्ष के मना करने पर आरोपितों ने धारदार हथियारों से मारपीट की। और घर की महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार भी किया। आरोपितों ने पीड़ित परिवार से पैसे छीने और नए अपाची बाइक को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। थानाध्यक्ष सुभम कुमार शर्मा ने बताया मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.