मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: हरलाखी। करुणा गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व वाट्सएप्प ग्रुप पर गालीगलौज किये जाने के मामले में हरलाखी थाना में दोनो पक्षों ने अलग अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे एक पक्ष के मुन्नी देवी ने मुखिया पति अजय कुमार राय, बल्टिू राय, रामकुमार राय व वक्रिम राय पर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाई है। वहीं दूसरे पक्ष से करुणा पंचायत की मुखिया रंजना देवी ने जयकिशोर साह, मुन्नी देवी पर कई लोगों को जोड़कर बनाए गए वाट्सएप्प ग्रुप व घर पर आकर गालीगलौज करने एवं पंचायत की योजनाओं में रंगदारी मांगने का आरोप लगाई है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया मामले की जांच कर न्यायोचित कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...