Madhubani News: मारपीट में नौ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मधुबनी, अक्टूबर 5 -- Madhubani News: पंडौल। पंडौल थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला सुनीता देवी ने गांव के ही नौ लोगों के विरुद्ध मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं रंगदारी का आरोप लगाते हुए पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के कई लोग एकजुट होकर उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। महिला ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आवेदन में महिला ने गांव के मंजु देवी, सचिन मंडल, दिनेश मंडल, शिव मुखिया, बुधनी देवी,, पंकज मंडल, पूरन मंडल, सोनाई देवी तथा रोहित मंडल समेत कई को नामजद अभियुक्त बनाया है। पंडौल थाना पुलिस ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है तथा पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.