मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: मधुबनी। मारपीट के मामले में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपित बौअन झा को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात बौअन झा को लहेरियागंज स्थित बूबना मंदिर के पास स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया। 21 जून 2024 को आनंद भगत की शिकायत पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से आरोपित फरार चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...