मधुबनी, अगस्त 6 -- Madhubani News: रहिका। कपिलेश्वर में माता पार्वती की मंदिर पर वर्षों से धूल एवं काई की परत जमा होने से उसकी रौनकता खतरे में है। पार्वती मंदिर की नक्काशी की खूबसूरती स्पष्ट नजर नही आती है।

मंदिर की स्थिति मंदिर के उपरी भाग में परत दर परत काला कजरी लगा हुआ है। पंडा ने बताया कि दरभंगा महाराजा ने कपिलेश्वर में कामेश्वर धार्मिक न्यास को 55 बीघा जमीन देकर पार्वती ट्रस्ट बनाया।भूमि प्रदान कर कपिलेश्वर विकास के लिए पार्वती ट्रस्ट बनाया। लेकिन माता पार्वती के नाम से संपत्ति के स्वामी होने पर भी मंदिर उपेक्षित है। स्थानीय शिव भक्तों ने बताया कि बाबा मंदिर की रंगाई पुताई एवं सजावट होता है। साल में शिवरात्रि पर्व एवं सावन मास में सजावट कर आकर्षक बनाया जाता है।

विकास की आवश्यकता बिजली की सजावट मंदिर प्रांगण में स्थित सभी मंदिरों म...