Madhubani News: माइक्रोफाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक का अपहरण
मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: मधुबनी, विधि संवाददाता। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के बेहटा पछवारी टोल स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड नामक माइक्रोफाइनेंस कंपनी के कार्यालय से मंगलवार शाम शाखा प्रबंधक राहुल रंजन का अपहरण कर लिया गया। स्कॉर्पियो सवार एक महिला समेत आधा दर्जन बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कंपनी का कार्यालय एक निजी मकान में चलता है। मंगलवार शाम स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाश अचानक कार्यालय में घुस गए और शाखा प्रबंधक राहुल रंजन को जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद वे पूर्व दिशा की ओर भाग निकले। भागने के दौरान बदमाशों ने सहायक प्रबंधक का मोबाइल फोन भी छीन लिया। सूचना पर बेनीपट्टी के एसडीपीओ अमित कुमार और थानाध्यक्ष अनूप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.