मधुबनी, जुलाई 24 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर व्यवहार न्यायालय अधिवक्ता संघ के कुछ अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को चार सूत्री मांगों के समर्थन में विरोध- प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने व्यवहार न्यायालय परिसर से शांतिपूर्ण मार्च निकाला, जो अनुमंडल मुख्यालय स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पहुंचा। वहां शासन- प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज मुकदमों की वापसी, नीट परीक्षा में कथित धांधली की निष्पक्ष जांच तथा पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की मांग की गई। मांग पत्र सौंपने के बाद अधिवक्ताओं ने अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर कुछ देर तक प्रदर्शन और नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- प्रश्न पत्र...