मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: मधुबनी। आशा एवं आशा फैसिलिटेटर ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को सदर अस्पताल स्थित महासंघ भवन से डीएम कार्यालय तक विशाल प्रदर्शन मार्च निकाला। प्रदर्शन में जिले भर से बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर तथा विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। बाद में प्रदर्शन डीएम कार्यालय के समक्ष सभा में तब्दील हो गया,जहां वक्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के रवैये पर नाराजगी जताते हुए लंबित मांगों को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए आवाज बुलंद किया। प्रदर्शन का नेतृत्व बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार झा, संयुक्त मंत्री चंदन कुमार, जिला उपाध्यक्ष सुशील प्रसाद यादव, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव, आशा संघ की जिला मंत्री रेखा मिश्रा तथा महासंघ के जिला मंत्री रमण प्...