मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: लखनौर। झंझारपुर आरएस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला से 49 हजार रुपये झपट्टा मार गिरोह के दो युवकों ने छीनकर फरार हो गये। पीड़िता की पहचान आरएस थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव की निवासी श्रीमती देवी के रूप में हुई है। महिला सेंट्रल बैंक झंझारपुर आर एस से रुपये निकालकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अज्ञात युवकों ने रास्ते में महिला से रुपयों से भरा बैग झपट लिया और तेजी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आरएस थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले का जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की पहचान में जुट गई है। थानाध्यक्ष माया कुमारी ने बताया कि प्राप्त साक्ष्य के आधार पर अनुसंधान किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...