मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर नगर परिषद अंतर्गत वार्ड-12 बेलारही गांव में सोमवार को सर्पदंश की एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। यहां यदुनंदन पंडित की 65 वर्षीय पत्नी बिंदेश्वरी देवी को घर में ही एक विषैले सांप ने डंस लिया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिजली कटी होने के कारण घर में पूरी तरह अंधेरा था। बिंदेश्वरी देवी अंधेरे में ही घर का कुछ सामान निकालने के लिए अंदर गई थीं। इसी दौरान वहां छिपे किसी विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। महिला के चिल्लाने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद वे आनन-फानन में उन्हें लेकर झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के डॉक्...