मधुबनी, जुलाई 11 -- Madhubani News: मधुबनी, प्रधान संवाददाता। जिले के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल टोलों में आयुष्मान भारत योजना की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन विशेष अभियान चलाएगा।

अभियान की जानकारी डीएम आनंद शर्मा ने 21 जुलाई से 15 दिनों तक महादलित टोलों में घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड और आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाने का निर्देश दिया है। इस अभियान के तहत विकास मित्रों की मदद से ऐसे सभी पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उनका कार्ड बनाया जाएगा,जो अब तक योजना से नहीं जुड़ सके हैं। अभियान की निगरानी के लिए वरीय उप समाहर्ता ज्योति रानी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है। डीएम ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्...