मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। राशि के अभाव में शहर के महराजगंज से स्टेडियम रोड जानेवाली सड़क का निर्माण रुक गया है। इससे यातायात में लोगों को परेशानी हो रही है। करीब छह महीने पूर्व उक्त रोड में गिट्टी बिछा कर छोड़ दिया गया है। लेकिन सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो रहा है।

स्थानीय लोगों की समस्या शिलान्यास के बाद भी उक्त सड़क का निर्माण नहीं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। जिला पदाधिकारी द्वारा बैठक में बार बार उक्त सड़क के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया जा रहा है। लेकिन फंड के अभाव में संवेदक ने काम बंद कर दिया है। पथ निर्माण विभाग की ये सड़क शहर के पश्चिमी क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। वर्षो से लोग इस सड़क के निर्माण को लेकर मांग करते आ रहे हैं। बता दें कि उक्त रोड में एक राज्य सभा सांसद ...