Madhubani News: मशाल : शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण
मधुबनी, सितम्बर 28 -- Madhubani News: बासोपट्टी, एसं। प्रखंड मुख्यालय स्थित ईश्वर सच्चिदानंद प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में सोमवार को मशाल खेल प्रतियोगिता को लेकर मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शारीरिक शिक्षकों एवं नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में खेल प्रतियोगिता से जुड़ी आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए थे। पत्र के अनुसार प्रत्येक विद्यालय से शारीरिक शिक्षक अथवा नामित शिक्षक के साथ कंप्यूटर शिक्षक की उपस्थिति अनिवार्य की गई थी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के ऑनलाइन निबंधन, बैटरी टेस्ट सहित अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.