मधुबनी, अक्टूबर 8 -- मवेशी चोरी गिरोह का खुलासा Madhubani News: फुलपरास। फुलपरास थाना पुलिस ने मवेशी चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पिकअप वाहन पर लदे तीन सांड़ बरामद किए गए हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस संबंध में एसडीपीओ अमित कुमार ने गुरुवार को फुलपरास थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में लगातार मवेशी चोरी किए जाने की सूचना मिल रही थी। इसी क्रम में छह अक्टूबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग पिकअप वाहन पर तीन सांड़ लादकर ले जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन को घेरकर रोक लिया। वाहन पर सवार लोग भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें पुलिस बल के सहयोग से पक...