मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला स्तर पर मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. डी. एस. सिंह ने की। बैठक में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया एवं फाइलेरिया की रोकथाम, जन-जागरूकता और नियमित निगरानी पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का मुख्य फोकस मलेरिया नियंत्रण के लिए फोकल छिड़काव अभियान पर रहा। डॉ. सिंह ने बताया कि राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के अनुपालन में मधुबनी जिले में वर्ष 2026 के दौरान प्रतिवेदित मलेरिया पॉजिटिव मरीजों के घरों के आसपास लक्षित छिड़काव कराया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक मलेरिया पॉजिटिव मरीज के घर के चारों तरफ लगभग 50 घरों के दायरे में फोकल छिड़काव किया...