Madhubani News: मधेपुर में शार्ट सर्किट से लगी आग, दो लाख की हुई क्षति
मधुबनी, सितम्बर 16 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड के डारह गांव वार्ड सात में बिजली की शार्ट सर्किट से एक पक्का मकान के दो मंजिला स्थित एक कमरे में आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर हुई बताई गई है। इस अगलगी की घटना में मो लालबाबू उर्फ लालो के कमरे में रखे पलंग, कपड़ा, अनाज सहित करीब दो लाख की संपत्ति जल गई। जबकि मकान के उस कमरे व बरामदा में भी क्षति पहुंचा है। आग के कारण छत का प्लास्टर झड़ गया है। जबकि दीवार भी कुछ दड़क गया है। ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पाया गया। जैसे ही कमरे के अंदर बिजली की शार्ट सर्किट से आग की लपटें उठी व धुआं निकला तो काफी संख्या में ग्रामीण जुटे। ग्रामीणों ने घरेलू मोटर पंप के सहारे आग पर काबू पाया गया। अन्यथा और कमरे भी आग की चपेट में आ जाता। डारह पंचायत के मुखिया हिफ़जुर रहमान तथा राजस्व कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.