मधुबनी, अगस्त 3 -- Madhubani News: मधेपुर। मधेपुर बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक ग्राहक के पॉकेट से अज्ञात चोरों ने 50 हजार रुपये चुरा लिया। यह घटना 31 जुलाई को घटित हुई बताई गई है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति मरौना थाने के खुशियाली गांव निवासी दिनेश यादव ने रविवार शाम को मधेपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें दो अज्ञात लड़का को आरोपित किया गया है। एफआईआर के अनुसार, शुक्रवार को दिनेश यादव एसबीआई मधेपुर स्थित अपने खाते से 50 हजार रुपये की निकासी की। रुपये निकालने के बाद उसे अपनी कुर्ता के जेब में रख लिए। फिर बैंक के पासबुक इंट्री मशीन में पासबुक इंट्री किया। इसी बीच बैंक में ही उनके पीछे खड़ा दो लड़का उनके जेब से रुपये निकाल लिया। रुपये निकालने की वारदात बैंक के सीसीटीवी में कैद है। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने ...