मधुबनी, अगस्त 7 -- Madhubani News: झंझारपुर। मिथिलांचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के प्रतीक मधुश्रावणी पर्व के अवसर पर अररिया संग्राम स्थित 'मिथिला हाट' में भव्य 'डाली सज्जा प्रतियोगिता' का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता की शुरुआत शुक्रवार को प्रतियोगिता के वें दिन नवविवाहिताओं का उत्साह चरम पर रहा, जहां उन्होंने अपनी अनूठी कलात्मक सोच और पारंपरिक सजावट से सबका दिल जीत लिया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई नवविवाहिताओं ने पूरे पारंपरिक उत्साह के साथ हिस्सा लिया। भाग लेने वाली प्रमुख प्रतिभागियों में लोहना की आंचल झा, अंधराठाढ़ी की संजना मिश्रा व कामिनी झा, और महिनाथपुर की रक्षा झा, शिवानी कुमारी व चंदा झा शामिल रहीं।

प्रतिभागियों का योगदान इनके साथ ही बिस्टॉल की प्रिया ठाकुर, रुद्रपुर की मुस्कान झा, दुर्गा झा, साक्...