मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। मधुबनी रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म को जल्द विस्तारित किया जाएगा। ताकि लंबी कोच की गाड़ी एक नंबर प्लेटफार्म पर लग सके। प्लेटफार्म पर यात्री शेड का भी विस्तार किया जाएगा। उक्त बाते समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने कही है। वे शनिवार को स्पेशल सैलून ट्रेन से जयनगर सकरी रेलखंड का निरीक्षण करने पहुंचे थे। मधुबनी रेलवे स्टेशन पर करीब आधे घंटे तक उन्होंने निरीक्षण किया। सबसे पहले वे अमृत भारत योजना के तहत बन रहे स्टेशन के नये भवन का जायजा लिया। फिर स्टेशन मास्टर कक्ष, पार्सल, रिजर्वेशन काउंटर, जीआरपी पोस्ट के समीप बन रहे स्केलेटर एवं फुट ओवर ब्रिज निर्माण कार्य सहित एक नंबर प्लेटफार्म का मुआयना किया। बाद में मीडिया से बातचीत में डीआरएम श्री मिश्रा ने कहा कि ये...