मधुबनी, सितम्बर 7 -- Madhubani News: फुलपरास। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के अवसर पर शनिवार को सिसवा बरही दुर्गा स्थान परिसर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार साह एवं उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार ने फीता काटकर किया। आयोजक कमिटी की ओर से प्रतियोगिता में विजेता टीम के लिए 5,501 रुपये तथा उपविजेता टीम के लिए 2,501 रुपये का नगद पुरस्कार तय किया गया था। यह भी पढ़ें- Chapra News: मटका फोड़ प्रतियोगिता में वीर कुआरी की टीम प्रथमप्रतियोगिता का संचालन प्रतियोगिता में युवाओं की अलग-अलग टीमें बनाई गईं। दोनों टीमों के युवाओं ने मटका फोड़ने के लिए कई बार प्रयास किया, लेकिन नर्धिारित ऊंचाई पर लटके मटके को फोड़ने में सफलता नहीं मिल सकी। शाम ढलने और अंधेरा होने के कारण आयोजक कमिटी ने मटक...