Madhubani News: मंदिर से एक क्विटंल वजन की घंटियां चोरी
मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: रहिका। थाना क्षेत्र के सुगोना स्थित वन दुर्गा मंदिर में मंगलवार की रात चोरों ने मंदिर परिसर से हजारों रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोर मंदिर से पीतल की घंटियां, दानपात्र और अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह पुजारी राम अवतार यादव को हुई। इसके बाद उन्होंने रहिका पुलिस को लिखित आवेदन देकर घटना की सूचना दी।
चोरी की घटना की जानकारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप पुलिस टीम के साथ मंदिर परिसर पहुंचे और घटना की जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि मंदिर में चोरी होने की सूचना सुबह पुजारी की ओर से दी गई थी। पुलिस ने मंदिर परिसर का जायजा लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली है। चोरों की पहचान के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंदिर के पुजारी राम अवतार यादव ने बताया कि चोर मंदिर से क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.