मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: बासोपट्टी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के भैयापट्टी टोले कोरियानी स्थित श्री श्री 108 श्री राम जानकी मंदिर परिसर में सोमवार को 54वें श्री राम जानकी झूला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। बीडीओ अनिल कुमार, थानाध्यक्ष कार्तिक भगत, समिति अध्यक्ष धर्मराज शर्मा, सचिव धनेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, उप सचिव ब्रह्मदेव सिंह, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह, शत्रुघ्न सिंह, प्रमोद सिंह समेत अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से महावीर बजरंगबली झंडा पूजन एवं फीता काटकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पांच दिवसीय झूलनोत्सव का उद्घाटन किया। 53 वर्ष पहले से झुलनोत्सव मनाने कि परंपरा चली आ रही है। हरियाली तृतीया से शुरू झूलनोत्सव का समापन श्रावण पूर्णिमा को रक्षाबंधन के साथ रात्रि के समय भगवान की पूजा-अर्चना व सीताराम के जयक...