मधुबनी, अक्टूबर 9 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। बेनीपट्टी थाना के बररी पंचायत के धनुषी गांव वार्ड 13 में ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से रामनाथ सहनी की 18 वर्षीय पुत्री राधा कुमारी बुरी तरह झुलस गई। उसके दोनो हाथ, पैर एवं कमर के निकट गहरा जख्म होने से उसे पुपरी अस्पताल ले जाया गया जहां सें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। युवती की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना गुरूवार अपराह्न की है। परिजनो ने बताया कि गांव के कुछ लड़के-लड़कियां भैंस चराने बधार जा रही थी। राधा कुमारी सबसे आगे थी। दहिगर तालाब के निकट ग्यारह हजार का एक पोल क्षतिग्रस्त अवस्था में पहले से झुका हुआ था। जैसे ही राधा झुके हुए पोल से गुजर रही थी कि अचानक एक तार इंसुलेटर सहित टूट कर उसके उपर आ गिरा जिससे वह करंट के चपेटे में आ गई। साथ चल रहे अन्य बच्चों के चिल...