मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिसवाबरही गांव में भूमि विवाद को लेकर एक वृद्ध के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पीड़ित सिसवा बरही निवासी महावीर यादव (70 वर्ष) पिता स्व. ठक्कन यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि विवादित धनहर खेत का समाज द्वारा फरवरी माह में आपसी समझौते के तहत बंटवारा कर दिया गया था। फैसले के बाद दोनों पक्षों ने अपने-अपने हिस्से की जमीन की साफ-सफाई कर खेती शुरू कर दी थी। उन्होंने अपने हिस्से की जमीन में धान का बिचड़ा भी लगाया था।पीड़ित ने आगे आरोप लगाया कि 30 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे जब वह अपने हिस्से की जमीन में कृषि कार्य कर रहे थे,तभी कारी यादव सहित चार लोगों ने वहा...