मधुबनी, जुलाई 15 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बेलहा जीरो प्वाइंट से आगे किसनीपट्टी लिंक सड़क के पीपल पेड़ के समीप भूतही बलान नदी की ओर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य के निर्देश पर पुलिस अवर निरीक्षक (पुअनि) निरंजन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की तथा पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि भूतही बलान नदी के पानी में लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। शव की अब तक पहचान नहीं हो सक...