मधुबनी, अगस्त 16 -- Madhubani News: मधुबनी। भारत संचार निगम लिमिटेड मधुबनी द्वारा दूरसंचार जिला मधुबनी के 440 ग्राम पंचायतों (निर्मली एवं मरौना सहित) में भारतनेट योजना के तहत राउटर लगाने का काम शुरु हो गया है। इस राउटर लगने से सभी पंचायत रिंग रूट से जुड़ जाएगा। उक्त बाते बीएसएनएल के प्रचालन प्रमुख सुमन कुमार झा ने शुक्रवार को प्रेस काफ्रेंस में कही।

भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी योजना उन्होंने कहा कि भारत सरकार की महत्त्वाकांक्षी भारतनेट योजना ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल क्रान्ति लाने का काम कर रही है। इस योजना से सभी गांव में हाई स्पीड इण्टरनेट सेवा चालू हो जाएगी। बीएसएनएल द्वारा शिक्षित बेरोजगारों को इण्टरनेट प्रदान करने के लिए स्वर्णिम अवसर मिलेंगे। भारतनेट उद्यमी योजना में उद्यमी पार्टनर बनकर इण्टरनेट सस्ते और सुलभ सेवा प्रदान करने ह...