Madhubani News: ब्राउन शुगर के साथ दो नेपाली युवक गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 4 -- Madhubani News: लदनियां,निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के खाजेडीह से कटहा गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिस पदाधिकारी स.अ.नि. मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर दो बाइक सवार को रोका। चालक ने गति बढ़ाकर भागने की कोशिश की। जिसे पुलिस ने कटहा गांव के एक बगीचे में दबोचा। पड़ताल में जहां बाइक के कोई कागजात नहीं मिले वहीं दो ग्राम शुगर जैसा पदार्थ भी पाया गया। तलाशी प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार ठाकुर के समक्ष ली गई। तलाशी के क्रम में दो ग्राम ब्राउन शुगर जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार सिरहा नेपाल जिले के कमलपुर गांव निवासी युवक हरेराम यादव व डोमी यादव के विरुद्ध सअनि मनीष कुमार के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की गई। शनिवार को इसे न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.