मधुबनी, जुलाई 10 -- Madhubani News: जयनगर,एक संवाददाता। ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ शुक्रवार को जयनगर डीएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने लंबित कांडो का अवलोकन किया। शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीएसपी सदानंद कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये अनुमंडल के सभी थाना के लंबित कांडो के निष्पादन, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी समेत बॉर्डर इलाकों पर असमाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शराब व मादक तत्वों के धंधेबाजो को चिन्हित कर सख्त कारवाई का निर्देश दिया। एसपी ने जयनगर,लदनिया, बासोपट्टी, देवधा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस करते हुए अवांछित तत्वों पर नकेल को लेकर कई आवश्यक दिशानिर्देश दिये। एसपी श्री धाकड़ पोस्टिंग के उपरांत पहली बार क्षेत्र भ्रमण करने आये थे। यह भी पढ़ें- Katihar News: मासिक अपराध ...