मधुबनी, जुलाई 12 -- Madhubani News: मधवापुर, निज प्रतिनिधि। शिक्षा पद्धति को मनोरंजक बनाने में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्लस टू हाईस्कूल बिहारी की दो शिक्षिकाएं व एक शिक्षक सम्मानित किये गये। एचएम रुक्मिणी कुमारी, शिक्षिका राजनंदिनी व शिक्षक जीतेंद्र कुमार सिंह के नाम सम्मानित होने वालों में शामिल हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नरार के प्रिंसिपल डॉ. रत्नेश कुमार रत्न ने उन्हें प्रशस्तिपत्र व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर डिजिटल मंच पर आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह 2026 के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कबाड़ से जुगाड़ थीम पर आधारित यह सम्मान उन शिक्षकों को दिया जाता है, जो सीमित संसाधन से बेहतर व रोचक नवाचार पेश कर स्कूली शिक्षा को आनंददायी बनाते हैं। द बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर डिजिटल मंच के शिक्ष...