मधुबनी, सितम्बर 14 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। जिले में इस बार मानसून ने किसानों को निराश किया है। जून, जुलाई और अगस्त महीने में औसत से करीब 50 फीसदी कम बारिश हुई है। आकाश में रोज बादल छाते हैं, उमस बढ़ती है, लेकिन बारिश नहीं होती। इसका सीधा असर धान की खेती पर पड़ रहा है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक 1.53 लाख हेक्टेयर में धान की रोपनी हो चुकी है। लक्ष्य 1.75 लाख हेक्टेयर था। लेकिन पानी के अभाव में खेतों में दरारें पड़ रही है। समय पर रोपे गए धान के पौधे पीले पड़कर सूखने लगे हैं। जिन किसानों ने बिचड़ा तैयार किया था, वे पानी नहीं रहने से रोपनी ही नहीं कर पाए। जिले में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य 659 मिमी की तुलना में मात्र 353 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जो सामान्य से 47 फीसदी कम है। जून में औसत 136 मिमी के म...