मधुबनी, सितम्बर 24 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। सरकारी डॉक्टरों के हड़ताल पर रहने से गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी सेवा ठप रही। इलाज कराने पहुंचे मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई। सुबह से अस्पताल में मरीज भटकते नजर आए। कई मरीज बिना चिकित्सकीय परामर्श के ही लौट गए। गांगुली से कमर दर्द का इलाज कराने पहुंचे सुरेश राय ने बताया कि ऑटो से आने-जाने में 40 रुपये खर्च हुए, लेकिन बिना इलाज कराए लौटना पड़ा। बेनीपट्टी के सुफला मेहतर पैर में चोट लगने पर अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी बंद रहने से उन्हें भी वापस लौटना पड़ा। लांकि, इमरजेंसी सेवा चालू रही। डॉ. अमित कुमार ने बताया कि ओपीडी बंद रखने का निर्णय संघ के आदेश पर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चिकित्सकों की हड़ताल से ओपीडी सेवा ठप, मरीजों की बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें- Ma...