मधुबनी, अगस्त 29 -- Madhubani News: लौकही,निसं। फुलपरास थाना क्षेत्र से एन एच 27 पर गाड़ा टोल के निकट शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में रुद्रपुर थाना के मदना गांव निवासी ओम प्रकाश मंडल (24 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसकी मां गीता देवी 46 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बताया जाता है कि सौरभ अपनी बाइक से मां को कहीं ले जा रहा था,जब वह गाड़ा टोल के निकट पहुंचा तो तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार मां बेटे सड़क पर गिर पड़े। जब तक लोग कुछ समझते तब तक बेटे ने दम तोड़ दिया। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने में सफल रहा। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने जख्मी को उठाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद फुलपरास थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जख्मी को फुलपरास अनुमंड...