मधुबनी, जुलाई 30 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के बुद्धनगर मोहल्ला से जब्त की गई शराब लदा स्कार्पियो मुजफ्फरपुर से चुराई गई थी। चोरी के बाद महीनों से गाड़ी का इस्तेमाल शराब तस्करी में कर रहा था। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जब्त स्कार्पियो के स्वामी का पता लगाने के क्रम में जब मुजफ्फरपुर पुलिस से संपर्क किया गया तो जानकारी मिली कि छह महीने पूर्व बदमाशों ने गाड़ी चुरा ले गया था। घटना को लेकर मुजफ्फरपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि गाड़ी का पहचान होने के बाद अब शराब तस्करों की तलाश की जा रही है। बुधवार सुबह नगर पुलिस ने गुप्त सूचना पर पीछा कर बुद्धनगर मोहल्ला में स्कार्पियो पकड़ा था। गाड़ी से 1080 लीटर नेपाली देशी शराब बरामद की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...