मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: हरलाखी। प्रखंड कार्यालय उमगांव के टीपीसी भवन में शनिवार को प्रखंड क्रियान्वयन समिति बीस सूत्री की बैठक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बतौर अतिथि विधायक सुधांशु शेखर शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट पर बहस हुई।

पेयजल समस्या पिपरौन, बेता परसा, नहरनियां, हिसार, गंगौर व सोठगांव सहित सभी पंचायतों में अधिकांश नलजल बंद या खराब पड़े पाइपलाइन की शिकायत की गयी। पीएचईडी के कनीय अभियंता राकेश कुमार ने सभी के प्रश्नों का बारी बारी से जबाव दिया। नव पदस्थापित कृषि पदाधिकारी अंकिता कुमारी का विधायक सहित अन्य ने स्वागत किया।

पशुपालन विभाग के मुद्दे बीरेन्द्र उर्फ रुनू प्रतिहस्त ने पशुपालन विभाग की एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़े किए और लगातार 15 दिनों तक शिकायत करने के बावजूद ...