मधुबनी, अगस्त 21 -- Madhubani News: बासोपट्टी, एक संवाददाता। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा की टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करने के आरोप में छह उपभोक्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने इसकी जानकारी दी। मामले में विद्युत विभाग की ओर से पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि बिजली चोरी के मामलों में विभाग की ओर से प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मचा है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...