मधुबनी, सितम्बर 13 -- Madhubani News: बाबूबरही। बसहा और बरहारा गांव में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में सात अलग अलग परिसरों में अवैध रूप से बिजली उपयोग किए जाने का मामला सामने आया है। बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता नन्द किशोर कुमार ने बाबूबरही थाने में आवेदन देकर विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। विभाग के अनुसार, इन मामलों में करीब 53,988 रुपये की बिजली चोरी से राजस्व क्षति का आकलन किया गया है। बकाया राशि जोड़ने पर कुल देय राशि 1.26 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। विभाग के अनुसार, 11 सितंबर को एसडीओ मधुबनी सदर के आदेश पर दंडाधिकारी, पुलिस बल और एसटीएफ टीम के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। बरहारा के वार्ड 13 में सहनाज खातून, मो. कलीम साह, मो. मिन्हाज, जैतून खातून, हसन अंसारी, मो. किस्मत साह और बसहा के मो....