मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: बाबूबरही। बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार से बिजली की अनियमित आपूर्ति ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी है। बार-बार बिजली आने-जाने से घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। महिलाओं को रात में खाना पकाने में परेशानी हो रही है, वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित है। अंधेरे के कारण राहगीरों को रात में आने-जाने में कठिनाई हो रही है। उपभोक्ताओं का दावा है कि पिछले दो दिनों में बड़ी मुश्किल से करीब 15 घंटे ही बिजली मिली होगी। बार-बार बिजली कटने और आने से बल्ब, पंखा, कूलर समेत अन्य विद्युत उपकरणों का नियमित उपयोग नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...