मधुबनी, सितम्बर 19 -- Madhubani News: बासोपट्टी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मध्य विद्यालयों में गुरुवार को अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अनिल कुमार ने विद्यालयों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर परीक्षार्थियों को दिए जा रहे प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका तथा परीक्षा की व्यवस्था की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों को परीक्षा मापदंडों के अनुरूप संचालित करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...