मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एक संवाददाता। जितवाहन पर्व को लेकर शुक्रवार को बासोपट्टी प्रखंड मुख्य बाजार में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में बढ़ी भीड़ और वाहनों की आवाजाही के कारण दोपहर बाद बभनदई चौक सहित मुख्य सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहा। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों के साथ-साथ मुख्य मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बभनदई चौक के समीप बड़े वाहनों की आवाजाही और सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से वाहनों के खड़े किए जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। वहीं, कई दुकानदारों द्वारा सड़क तक दुकान पसार दिए जाने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: दुल्लहपुर बाजार में लगा जाम जाम की सूचना मिलते ही बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत पुलिस बल के साथ म...