मधुबनी, अगस्त 8 -- Madhubani News: मधुबनी। अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिले हुए है।

बारिश के बाद किसानों की खुशी शहर से सटे मलंगिया गांव में बारिश होने के बाद किसान धान की रोपनी में जुट गए हैं। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर अब खुशी देखी जा रही है। खेतों में पानी लगते ही रोपनी का काम तेजी से शुरू हो गया है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश न होने से उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। नहरों में पानी नहीं था और बोरिंग से सिंचाई करने में डीजल का खर्च भी ज्यादा आ रहा था। कई किसान रोपनी को लेकर चिंतित थे। लेकिन तीन दिनों में रुक-रुक कर हुई बारिश से किसानों की परेशानी कुछ हद तक कम हुआ है। अब खेतों में पर्याप्त नमी है और रोपनी के लिए अनुकूल माहौल बन गया है। किसान रामसागर यादव ने बताया कि बारिश नहीं ह...