Madhubani News: बाबूबरही पेट्रोल पंप से 2.5 लाख रुपये की चोरी
मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: बाबूबरही, निसं। बाबूबरही बाजार स्थित पंजियार पेट्रोल पंप से ढाई लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात पेट्रोल पंप परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक नकाबपोश संदिग्ध रात के समय पंप परिसर में घूमता दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर अनिल कुमार पंजियार ने इस संबंध में बाबूबरही थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उनके अनुसार, सोमवार की बिक्री के ढाई लाख रुपये पंप के स्टोर रूम में रखे गल्ले में रखे गए थे। स्टोर रूम में बाहर से ताला लगा हुआ था। वहीं, पंप के कर्मी बगल के कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.