Madhubani News: बाबूबरही की 20 पंचायतों में बांटे जाएंगे 3745 तिरंगे
मधुबनी, अगस्त 10 -- Madhubani News: बाबूबरही। स्वतंत्रता दिवस को लेकर प्रखंड में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी शुरू कर दी गई है। बाबूबरही प्रखंड की सभी 20 पंचायतों में कुल 3745 तिरंगे वितरित किए जाएंगे। प्रत्येक पंचायत में करीब 180 तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष 145 तिरंगों का वितरण आवश्यकता के अनुसार किया जाएगा। बीडीओ संजय कुमार दास ने बताया कि पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव, विकास मित्र और जीविका दीदियों के माध्यम से तिरंगों का वितरण कराया जाएगा। सभी संबंधित कर्मियों को अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: हर घर तिरंगा अभियान की सफलता को लेकर बैठक पंचायत स्तर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.