Madhubani News: बाइक दुर्घटना में चार लोग जख्मी
मधुबनी, सितम्बर 26 -- Madhubani News: झंझारपुर। अनुमंडल क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार की देर शाम हुई बाइक दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसों में घायल हुए लोगों में झंझारपुर थाना क्षेत्र के गोधनपुर गांव निवासी नफीसा खातून (30) और मो. मुमताज (18) शामिल हैं। वहीं, अन्य दो घायलों की पहचान बेलही गांव निवासी सुमन कुमार और महरैल गांव निवासी अमीत कुमार के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.