मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: झंझारपुर। अंधराठाढ़ी थाना के चपाहि गांव के पास कमला बलान तटबंध किनारे एक बाइक लावारिस हालत में शुक्रवार को मिला। उस बाइक को बीते 28 अगस्त की सुबह करीब पांच बजे चोरी कर ली गई थी। बताया जाता है कि मंजीत मंडल नाम के एक युवक अपनी नई हीरो एक्सट्रीम बाइक से कहीं जा रहा था। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के रजनपुरा मिडिल स्कूल के पास बाइक खड़ी कर शौच के लिए गया था तभी बाइक चोरी हो गई। सुराग न मिलने पर पीड़ित की मां चानो देवी ने एक सितंबर को थाने में आवेदन दिया। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष जीतेश कुमार झा के अनुसार, वाहन की बरामदगी और मामले के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की गई। पुलिस के बढ़ते दबाव से घबराकर चोर मोटरसाइकिल को ग्राम चपाही स्थित...