Madhubani News: बाइक की टक्कर में युवक की मौत
मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: लदनियां,निसं। थाना क्षेत्र के खाजेडीह व तेनुआही के बीच मुख्य सड़क पर शुक्रवार की रात दो बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर में चार युवक घायल हो गए, जिसमें तीन की खराब स्थिति को देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। एक बाइक पर सवार दो युवक एकहरी गांव का था व दूसरी बाइक पर दो युवक खाजेडीह का सवार था, जिसमें एक युवक छोटू शर्मा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.