मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के नाम पर लगातार पौधरोपण अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर इसकी हालत अलग नजर आ रही है। पिछले पांच वर्षों से क्षेत्र के बांधों पर पौधरोपण नहीं किए गए हैं। पूर्व में लगाए गए पौधों की समुचित देखरेख नहीं होने के कारण अधिकांश पौधों का नामोनिशान नहीं है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में सड़क किनारे, कोर्ट कैंपस एवं जेल परिसर में कुल 6500 पौधे लगाए जाने का दावा है। हालांकि, पौधों के संरक्षण और नियमित देखरेख की व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कोर्ट कैंपस व जेल कैंपस में तो गैवियर लगाए गए हैं, पर परौल से झोंझी एवं बिशनपुर से बररी पथ पर पौंधे बिना गैबियर के हीं लगाए गए हैं। लेकिन देखरेख का अभाव, पशुओं के चरने से दर्जनों पौंधे गायब है। वहीं, पूर्व से सड़क किनारे लगाये गए प...