मधुबनी, जुलाई 9 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के बांकी गांव में बुधवार देर शाम तालाब में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। मृत बालिका बांकी गांव के पुरवारी टोला निवासी सुरेश पंडित की पुत्री पार्वती कुमारी (9) बतायी गई हैं। जानकारी के अनुसार, पार्वती कुमारी बुधवार शाम को गांव स्थित महादेव मंदिर गई थी। इसी दौरान शौच के लिए मंदिर के बगल स्थित तालाब की तरफ गई। जहां पैर फिसलने से गहरे पानी में चली गई और डूब गई। परिजनों द्वारा खोजबीन के बाद पता चला कि वह पोखरा की तरफ गई थी। काफी खोजबीन के बाद बुधवार रात करीब दस बजे में पोखरा से शव निकाला गया। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार को परिजन को सौंप दिया गया है। बालिका की डूबने से मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

हि...