मधुबनी, सितम्बर 21 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं। झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र का सोमवार को डीएम आनंद शर्मा ने व्यापक दौरा कर कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं व स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और व्यवस्था दुरुस्त करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: जन शिकायतों के निपटारे व विकास योजनाओं की गति में लाएं तेजीबाजार समिति का निरीक्षण डीएम सबसे पहले नगर परिषद के नवटोल गुमटी के समीप स्थित झंझारपुर बस स्टैंड पहुंचे। वहां उन्होंने परिसर की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी, एसडीओ टोनी कुमारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को बस स्टैंड पर यात्रियों की सुविधा और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी...