मधुबनी, जुलाई 6 -- Madhubani News: मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। 'बरन काव्य संगम' के तत्त्वावधान में राष्ट्र, राज्य, समाज को समर्पित साहित्यिक काव्य संगम का आनलाईन जुलाई का मासिक आयोजन रविवार शाम संगम के संस्थापक अध्यक्ष प्रो. शुभ कुमार वर्णवाल की अध्यक्षता एवं सचिन बृजनाथ के कुशल संचालन में शुभ अंगना, प्रोफेसर्स कालोनी, सुन्दर नगर, मधुबनी में किया गया। आरम्भ में अध्यक्ष ने सभी कवयित्री व कवियों का स्वागत करते हुए संचालन के लिए सचिन बृजनाथ को आमंत्रित किया। गोष्ठी की शुरुआत अंजली किशोर कृति की द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। प्रो. वर्णवाल द्वारा रचित 'बरन काव्य संगम' कुलगीत 'जय-जय बरन काव्य संगम' की प्रथम प्रस्तुति संगम के सचिव इ. निखिल बरनवाल द्वारा दी गई, और 'संगम' में एक नयी परंपरा की गौरवपूर्ण शुरुआत हुई। तत्पश्चात काव्य पाठ की श्रृंखला में ...