Madhubani News: बदमाशों ने कार पर की फायरिंग, बाल-बाल बची जान
मधुबनी, जुलाई 13 -- Madhubani News: खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली-कलुआही मुख्य सड़क पर ठाहर गांव स्थित नलकूप के समीप सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की कार पर फायरिंग कर दी। गोली कार के दाहिने गेट में लगी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
घटनास्थल की पहचान पीड़ित की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के दतुआर गांव निवासी अमल कुमार सिंह के पुत्र समीर कुमार सिंह के रूप में हुई है। समीर ने बताया कि वह कार से खजौली से मधुबनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान ठाहर गांव के पास बाइक पर सवार नकाबपोश तीन अपराधियों ने उसकी कार के बराबर आकर हत्या की नीयत से फायरिंग कर दी। गोली कार के दाहिने गेट पर लगी। यदि गोली शीशा तोड़कर अंदर चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.